प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए 20 डाक्यूमेंट्री फिल्में बनाई गई हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इनका प्रसारण शुरू करवा दिया है।
जिन 20 विषयों पर फिल्में बनी हैं उनमें उत्तर प्रदेश में दुग्ध विकास, आगरा एवं लखनऊ में आईटी सिटी की स्थापना, नगरीय परिवहन यातायात व्यवस्था, प्रदेश के सभी यानों पर इंटरनेट एवं पुलिस आधुनिकीकरण, जन सुविधा/लोकवाणी केंद्र, सौर ऊर्जा नीति-2013 का क्रियान्वयन, नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण, इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सेवा 108/ 102 एंबुलेंस सेवा, लखनऊ कानपुर प्राणि उद्यानों का आधुनिकीकरण, प्रदेश में ऊर्जा विकास, जनेश्वर मिश्र ग्राम्य योजना, लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना, लखनऊ में एलडीए की ओर से पीपीपी मॉडल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना, कृषि नीति 2013 का क्रियान्वयन, छतर मंजिल परिसर लखनऊ का पर्यटन एवं सांस्कृतिक संकुल के रूप में विकास, प्रदेश में इंटर स्टेट एयर-लाइन का विकास, कामधेनु योजना तथा मिनी कामधेनु योजना, कुक्कुट विकास नीति का प्रभावी क्रियान्वयन, अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति-2012 का प्रभावी क्रियान्वयन व लाइन सफारी इटावा हैं।