अस्पतालों की निगरानी करते डिप्टी सीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सुबह नौ के बजाय 7:30 बजे तक सफाई और बेडशीट बदल जानी चाहिए। श्रावस्ती के जिला अस्पताल के पांच कैमरे ऑफलाइन मिले। महानिदेशक को निर्देश दिया कि अधीक्षक से स्पष्टीकरण लें। गाजियाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में कैमरे का ओरिएंटेशन गड़बडड़ मिला। कैमरे ड्यूटी रूम के बजाय मरीजों की ओर रखने का निर्देश दिया।
वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के अधीक्षक को भी व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री ने महानिदेशक व अन्य अधिकारियों के सामने बुंदेलखंड के चित्रकूट जिला अस्पताल की स्थिति दिखाने का निर्देश दिया, लेकिन यह अस्पताल कनेक्ट नहीं हो सका। ऐसे में झांसी के जिला अस्पताल का कैमरा आन किया गया। यहां भी इमरजेंसी वार्ड में कैमरा मरीजों की ओर नहीं था।
वार्ड में बिछी तकिया गंदी मिलने पर नाराजगी जताई। दिन के अनुसार बेडशीट और तकिया रखवाने का निर्देश दिया। गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय की पूरी स्वास्थ्य सुविधा ऑफलाइन पाई गई। वहां के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से इंटरनेट सुविधा बाधित है। उप मुख्यमंत्री ने इंटरनेट सुविधा को तत्काल बहाल कराने का निर्देश दिया।