फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव बोले- समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है, ये 2027 में समाप्त हो जाएगी

Mon, 23 Mar 2026 12:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के लिए 2027 के चुनाव में कोई संभावना नहीं है। 2027 में सपा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की जनता के लिए खतरा है। सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें