फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का दावा, 2024 में रायबरेली में भी जीत हासिल करेगी भाजपा

Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी के दौरे पर हैं। यहां आयोजित जनसभा में उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा रायबरेली सीट पर भी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
अमेठी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। कहा कि गरीबी का दर्द क्या होता है, ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नहीं मालूम है। जो गरीबी का दर्द नहीं जानता वो गरीबो का दर्द क्या दूर करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा रायबरेली में भी जीत हासिल करेगी। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने साल कांग्रेस की केंद्र और प्रदेश में सरकार रही लेकिन गरीबों का पक्का घर नहीं बना सकी। 

विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस गरीबों के घाव पर नमक डालने का काम करती हैं। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास किसी राजमहल से कम नहीं है। कहा कि आज प्रधानमंत्री के आदेश पर प्रदेश में 10 लाख नए समूह बनाये जा रहे हैं। 
पहले अमेठी और रायबरेली के जो सांसद हुआ करते थे वो गरीबों के लिए योजना तो बनाते थे लेकिन जनता के लिए नहीं हैं। सपा, बसपा गरीबों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। कहा कि अगर ये भ्रष्टाचारी नोट लेकर आये तो इन्हें चोट देना वोट मत देना। दावा किया कि भाजपा रायबरेली में भी 2024 में चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुनिया की सबसे ख्याति प्राप्त राइफल बनी अमेठी में निर्मित एके 203, इन देशों में है डिमांड

ये भी पढ़ें - यूपी में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, भीषण लू की चपेट में कई जिले, गर्मी और बढ़ी 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से बीमार हो चुके हैं। नीतीश कुमार 23 तारीख को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। अगर वो 21 को करते तो उनकी सेहत में कुछ सुधार हो जाता। सपा बसपा और कांग्रेस वाले सिंर्फ भाषण सुनाते थे लेकिन आपके भूखे पेट के लिए कोई इंतजाम नही कर सकते थे। अखिलेश यादव पिछड़ा, दलित और मुसलमान की बात सिर्फ वोट के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा है तो गुंडागर्दी है। भ्रष्टाचार है। सपा विधायक ने निकाय चुनाव में गुंडागर्दी की। कहा कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडे और अपराधियों के लिए जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम खराब करने में जुटे हैं। कुछ लोग अमेरिका में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें