फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- साहस, सुशासन और जनसेवा का अनुपम उदाहरण थीं लोकमाता अहिल्याबाई

Sun, 07 Jun 2026 09:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Keshav Maurya: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य रहे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकमाता के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से मालवा राज्य को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका जीवन महिला सशक्तिकरण और न्यायप्रिय शासन की एक अनूठी मिसाल है, जिसकी चर्चा आज भी पूरे देश में आदरपूर्वक की जाती है।

विज्ञापन


मौर्य ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए लोकमाता ने काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देश के अनेक प्राचीन मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने जोड़ा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्हीं के ‘विरासत और विकास’ के आदर्शों पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संकल्प पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायकप्रेम पाल सिंह धनगर को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें