फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- विश्व शांति के लिए बुद्ध का संदेश आज सबसे अधिक प्रासंगिक, तभी शांति संभव

Fri, 01 May 2026 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Keshav Maurya:बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर में आयोजित 2570वें बुद्ध पूर्णिमा समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद दोनों उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में आयोजित 2570वें बुद्ध पूर्णिमा समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। आज जब दुनिया युद्ध और अशांति की चुनौतियों से जूझ रही है, तब बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति संभव है। 

विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन शिक्षाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। इस अवसर पर उन्होंने कुशीनगर, श्रावस्ती और सारनाथ जैसे पवित्र स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से इन केंद्रों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

महापुरुषों के योगदान को किया गया याद 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक की विरासत और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि बुद्ध के विचार सामाजिक समरसता और न्याय की आधारशिला हैं। उन्होंने बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे इन आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने रूस के काल्मिकिया गणराज्य में बुद्ध के अवशेषों के भव्य स्वागत का जिक्र करते हुए इसे भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उल्लेख करते हुए श्रमिकों के सम्मान की नई परंपरा की सराहना की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान सरकार के अन्य प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें