डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान कई प्रमुख शिकायतें सामने आईं, जिन पर तुरंत निर्देश दिए गए। मथुरा की राजकुमारी, जौनपुर के सुरेश चन्द्र मिश्रा और इटावा के सुधीर सिंह के जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समाधान करने को कहा गया। शाहजहांपुर के नीरज ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की मांग की, जबकि बहराइच की विट्टा ने चकबंदी से जुड़े मामले के निस्तारण का अनुरोध किया। वहीं, लखनऊ के राम बहादुर अग्निहोत्री ने कैंसर पीड़ित पुत्री के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इसके अलावा मैनपुरी के अरविन्द कुमार, सम्भल की रोनवती, चन्दौली के शिवाजी मौर्य, हापुड़ के आनन्द सैनी, औरैया के कृष्णदेव और कानपुर देहात के गंगाराम ने भी अपनी समस्याएं रखीं।