फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, लखनऊ अग्निकांड को बताई वजह, लिखा शोक संदेश

Wed, 24 Jun 2026 12:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 25 जून को अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। लखनऊ में हुए अग्निकांड के मृतकों के प्रति उन्होंने शोक व्यक्त किया है और कहा कि वो ऐसे समय में अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अग्निकांड में हुई 15 मौतों के कारण उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 25 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में हुई जनहानि ने उनके मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने शोक संदेश में लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने मन को भीतर तक उद्वेलित और व्यथित कर दिया है। इस दुःखद घटना में अनेक मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को शोक और पीड़ा से भर दिया है।

जब कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए हों, तब अपने जन्मदिन का उत्सव मनाना उचित प्रतीत नहीं होता। इसी गहन संवेदना और शोक के भाव के साथ मैंने निर्णय लिया है कि कल, 25 जून को, मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। यह दिन उन दिवंगत मासूम बच्चों की पावन स्मृति तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन


प्रभु श्रीहरि से प्रार्थना है कि वे इस अत्यंत हृदयविदारक, पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दिवंगत सभी बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें