फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि आरोपियों की रूह कांप उठेगी

Thu, 15 Sep 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखीमपुर खीरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप उठेगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा हो गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने लखीमपुर खीरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने दुष्कर्म किया।



डिप्टी सीएम ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
 

लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम दो अनुसूचित जाति की बहनों के शव पेड़ से लटके पाए गए। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें