यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा हो गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।
डिप्टी सीएम ने लखीमपुर खीरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने दुष्कर्म किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम दो अनुसूचित जाति की बहनों के शव पेड़ से लटके पाए गए। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी।