फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश पर घने कोहरे की चादर, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा जिला; 22 जनवरी से इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Sat, 17 Jan 2026 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी का असर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार सुबह घने कोहरे का असर रहा लेकिन धूप निकलने के साथ ही मौसम खुशगवार होता गया। शाम से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह घने कोहरे का अलर्ट है, साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 20 जनवरी से कोहरे के असर में कमी के आसार हैं। शनिवार को बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर हरदोई में 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

48 घंटे बाद बढ़ना शुरू होगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात में जारी शीतलहर समाप्त होती नजर आई। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हरदोई, बाराबंकी और बलिया में शुक्रवार रात शीतलहर की स्थिति रही। इसी क्रम में 4.4 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन में शुक्रवार को लखनऊ की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की संभावित क्रमिक वृद्धि के आसार हैं।

20 जनवरी से आ सकती है कोहरे में कमी 

पूरे प्रदेश में शनिवार की सुबह रहा कोहरा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रात में चल रही शीतलहर की परिस्थितियों में सुधार के बावजूद प्रदेश भर में घने से बहुत घने कोहरे के कारण दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। ज्यादातर स्थानों पर दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने से मौसम खुशगवार हो जाएगा लेकिन शाम से लेकर सुबह देर तक ठंड का असर बना रहेगा। 20 जनवरी से कोहरे में कमी आने के आसार हैं। वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की भी संभावना है। इस बारिश के 23 जनवरी को प्रदेश के संलग्न मध्यवर्ती भागों तक पहुंचने की संभावना के दृष्टिगत 20 जनवरी से प्रदेश में पड़ रही ठंड में व्यापक सुधार की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में यह जिले रहे सबसे ठंडे

बाराबंकी             3.5
हरदोई               3.6
बरेली                4.2
मुजफ्फरनगर      4.4
लखनऊ             4.4
नजीबाबाद         4.5
अयोध्या             4.5
कानपुर             4.8

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें