फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कड़ाके की ठंड के बीच पूरे प्रदेश के स्कूलों का समय बदलने की मांग, सीएम योगी से दखल देने की अपील

Thu, 18 Dec 2025 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

School timings in UP: यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम योगी ने इस मामले में दखल देते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की। 
विज्ञापन
यूपी में बदल सकता है स्कूलों का समय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


संतोष तिवारी ने कहा कि इस समय प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बच्चों को विद्यालय आने और जाने दोनों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए विद्यालयों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाए।

एसोसिएशन के महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में सुबह नौ-दस तक कोहरा रहता है। इसकी वजह से रास्ते में दृश्यता कम हो रही है। सुबह के समय कोहरे के कारण रास्ता भी ठीक से दिखाई नही पड़ता। ऐसी में शिक्षकों को सुबह 7-8 बजे ही विद्यालय तक जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों व छात्रहित में स्कूलों का समय बदलना चाहिए।

विज्ञापन

इन जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट

यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
 कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बतिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडकर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाको में।


 

इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार

प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर व आसपास के इलाकों में।

 
विज्ञापन

कानपुर में दो दिन बंद रहे स्कूल

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्कूली बच्चों की सिफारिश पर कानपुर जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें