पीआरओ ने आगे बताया कि एआरओ अमेठी के अंतर्गत आनेवाले 13 जिलों अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, बस्ती, सुलतानपुर, अंबेदकरनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर और कुशीनगर के अभ्यर्थियों के लिए रैली कराई जा रही है। रैली के लिए 11,000 अभ्यर्थियों को चुना गया है और ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण करने वाले इन जिलों के सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 28 जुलाई को जारी किए जा चुके हैं।