गरीब, असहाय व मजबूर लोगों को प्रलोभन और धोखा देकर हजारों लोगों का धर्मांतरण कराने वाले दोनों आरोपियों की रिमांड यूपी एटीएस को मिल गई है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी को गिरफ्तार किया था।
एटीएस के प्रभारी विशेष एसीजेएम ने दोनों को 7 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है। एटीएस दोनों आरोपियो को 23 जून की सुबह 11 बजे से 30 जून की सुबह 11 बजे तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकेगी।
हालांकि एसटीएफ ने दोनों आरोपियों की 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। एसटीएफ ने कहा था कि यह एक बहुत बड़ा रैकेट है इसकी तह तक जाना बहुत ही जरूरी है।
एसटीएफ ने कहा कि आरोपियों के पास से पासपोर्ट, मोहर, साहित्य, धर्म और नाम बदलने वाले पुरुष, महिला व बच्चों की सूची, मोबाइल, लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार, पैन, मैरिज सर्टिफिकेट और कंवर्जन रजिस्टर बरामद हुए हैं।