फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाराबंकी सहित कई शहरों में एक साथ लगे विवादित होर्डिंग, अखिलेश को 'ल्यारी राज' से जोड़कर दिखाने की कोशिश

Tue, 07 Apr 2026 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Controversial hoardings in UP: यूपी में बाराबंकी सहित कई जिलों में एक साथ विवादित पोस्टर लगाए गए। इनमें सीएम योगी को धुरंधर बताते हुए पेश किया गया है। 
विज्ञापन
बाराबंकी में लगे विवादित पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुलना करते हुए बनाई गई विवादित होर्डिंग से सियासी पारा बढ़ गया है। हालांकि सोमवार रात लगी होर्डिंग मंगलवार को फाड़ दी गई। यहां के विधायक सतीश चंद्र शर्मा प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। इस घटना से सपाइयों में उबाल है। उधर, एसपी ने शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


मथुरा नगर रजबाहा के पास सड़क किनारे सोमवार रात लगाई गई इस होर्डिंग में एक ओर अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ बताते हुए हिंसा व दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग दिखाई गई और दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘धुरंधर’ बताते हुए उनके कार्यकाल की उपलब्धियों जैसे कन्या पूजन और माफियाओं पर कार्रवाई से संबंधित समाचारों की कटिंग प्रदर्शित की गई। 

होर्डिंग में सवाल किया गया कि आपको क्या चाहिए। होर्डिंग के नीचे यूथ अगेंस्ट माफिया के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री अभिनव तिवारी और बाराबंकी प्रभारी लवकुश तिवारी के नाम और फोटो भी लगाए गए। मंगलवार सुबह यह होर्डिंग ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बन गई और पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। दोपहर बाद एसयूवी से आए चार लोगों ने होर्डिंग को फाड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 मिनट के भीतर ही होर्डिंग पूरी तरह नष्ट कर दी गई और सभी लोग मौके से भाग गए। होर्डिंग फाड़ते युवकों का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दरियाबाद के कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही पुलिस को जानकारी है।

विज्ञापन

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि विवादित होर्डिंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

शीर्ष नेताओं को दी जानकारी
सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने बताया कि होर्डिंग लगने की जानकारी थी। सुनने में आया है कि होर्डिंग फाड़ दी गई है। इस प्रकरण की जानकारी शीर्ष नेताओं को दी गई है।

जांच कराएंगे
दरियाबाद क्षेत्र के विधायक व खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें