फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सिपाहियों की भर्ती: एक अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़

Thu, 24 Sep 2026 08:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक अक्तूबर से शुरू होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक व्यवस्था के तहत होगी।
विज्ञापन
यूपी सिपाहियों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी एक अक्तूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। परीक्षा उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गठित समिति द्वारा संपन्न कराई जाएगी जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नामित किए जाएंगे।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि समिति द्वारा मैनुअल टाइमिंग प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सीसीटीवी कवरेज सहित मानकीकृत इलेक्ट्रानिक टाइमिंग उपकरण और पर्याप्त बैकअप के साथ बायोमेट्रिक्स का प्रयोग परीक्षा में सेंधमारी बचने के लिए किया जाएगा। परीक्षा में सफल एवं असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित होगी। 

परीक्षा का परिणाम परीक्षण स्थल पर सूचना पट दिन की समाप्ति पर प्रदर्शित किया जाएगा। परीक्षा की तिथि व समय की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा के दिन और समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर वैध मूल पहचान पत्र (ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) एवं मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। निर्देशों का अनुपालन न करने पर अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। वहीं परीक्षा के दौरान स्टेरायड, उत्तेजक, नशीला पदार्थ का सेवन करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दे सकेंगे प्रत्यावेदन

यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा हेतु नियत समय एवं तिथि पर शामिल होने में असफल रहता है तो वह इसके विस्तृत कारणों का उल्लेख करते हुए किसी अन्य तारीख पर शामिल होने के लिए परीक्षा दिवस को ही स्वयं या किसी प्रतिनिधि के जरिये प्रत्यावेदन दे सकता है। डाक, ई-मेल अथवा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए प्रत्यावेदन अथवा गठित समिति के अतिरिक्त दिए जाने वाले प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

समिति द्वारा उसके प्रत्यावेदन पर विचार कर उसे परीक्षा के लिए निर्धारित की गई तारीखों में से किसी अन्य दिन अथवा अंतिम तिथि-रिजर्व डे-पर परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद की कोई तिथि किसी भी दशा में पुनर्निर्धारित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें