फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सिपाही भर्ती: दौड़ परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 03 Feb 2025 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment: यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ के लिए एडमिड कार्ड जारी हो गया है। यह कार्यक्रम 10 से 27 फरवरी के बीच होना है।
विज्ञापन
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (दौड़) का पहले चरण का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक रविवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अथवा लिंक ctcp24.com/uppbpbcst23/lo… से इसे डाउनलोड कर सकते है। 

विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 से 27 फरवरी तक कराया जाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 10 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी होंगे। बोर्ड ने शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन में सही पाए गए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने को कहा है। 

परीक्षा 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी बरेली, नौवीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, छठवीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में कराया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने इन वाहिनियों के सेनानायकों को निर्देश दिया है कि वह दौड़ के लिए ट्रैक, संसाधन, जनशक्ति, सुरक्षा, फर्नीचर, एम्बुलेंस, परीक्षा दल और संबंधित स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करें। तकनीक के जरिए परीक्षा में सेंधमारी रोकने के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व मूल आधार कार्ड के साथ आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें