सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को हुआ, जिसमें पेपर लीक की आशंकाओं को धता बताते हुए पूरी शुचिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान करीब 30 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड ने पेपर लीक से बचने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया।
- प्रश्न पत्र की छपाई और वितरण तक हर काम के लिए अलग एजेंसी
- केवल सरकारी संस्थान बने परीक्षा केंद्र, पूरी परीक्षा सीसीटीवी निगरानी म हुई
- सीसीटीवी को भर्ती बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया
- परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों आधार सत्यापन किया गया
- महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई
- केन्द्र, उनके कक्षों, सभी गेट, स्ट्रांग रूम, कॉरिडोर कैमरे की जद में रहे
- अभ्यर्थियों की डिजिटल फोटो कैप्चरिंग, फेशियल रिकग्निशन, बायोमैट्रिक्स (फिंगर प्रिन्ट/आइरिश) एवं शत-प्रतिशत रियल टाइम आधार सत्यापन कराया गया
- कैमरों की मॉनिटरिंग जिले के कंट्रोल रूम, कमांड सेंटर, भर्ती बोर्ड द्वारा की गई
- गोपनीय सामग्री की सुरक्षित अभिरक्षा के लिए ट्रेजरी, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी
- गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु प्रत्येक केंद्र के लिए एक डेडिकेटेड वाहन एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पर्याप्त सशस्त्र पुलिस कर्मियों का इंतजाम
अभ्यर्थी की कलाई से कलावा काटता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। परीक्षा में सहभागिता करने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हों, सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, इस हेतु मंगलकामनाएं। विश्व की सबसे बड़ी सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक, सकुशल संपन्न कराने में सहयोगी सभी जनों, भर्ती बोर्ड और समस्त जिलों के प्रशासन को धन्यवाद।- योगी आदित्यनाथ
सफल रही परीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी भर्ती 2023 की पांच दिवसीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों का भर्ती बोर्ड धन्यवाद देता है। अभ्यर्थियों ने बोर्ड के निर्देशानुसार अनुशासन और गंभीरता के साथ प्रतिभाग किया। बोर्ड शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया की ओर बढ़ेगा, जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।- राजीव कृष्णा, अध्यक्ष, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड