UP Constable Recruitment: पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सिपाही भर्ती के लिए पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट देने की मांग करने लगे हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की मांग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती में तीन वर्ष की छूट राज्य सरकार ने दी थी।
विज्ञापन
दरअसल, भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सिपाही भर्ती के लिए पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट शासनादेशों के प्रावधान के मुताबिक दी गई है।
इससे पहले 60,244 सिपाहियों की भर्ती में कोरोना महामारी की वजह से भर्तियां नहीं होने पर सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की गई थी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी इस बार भी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं ताकि 22 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती होने का अवसर मिल सके।