कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी सहित जनता के मुद्दों पर 13 मार्च को प्रदर्शन करेगी और राजभवन का घेराव करेगी। ये जानकारी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। देश भर में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सोई हुई है। जनता के पैसे को सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लुटा रही है। सरकार के संरक्षण में विश्वविद्यालयों में बैठे कुलपति भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आगामी 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी।