फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस: प्रदेश कार्यकारिणी में पीडीए की बढ़ेगी भागीदारी, वरिष्ठ नेताओं के लिए मार्गदर्शन मंडल भी होगा

Mon, 30 Oct 2023 11:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। इसमें 100 से अधिक चेहरों को शामिल किया जाएगा जबकि कई की प्रोन्नति होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। इसमें सामाजिक समीकरण की छाप दिखेगी तो युवाओं की भागीदारी भी नजर आएगी। इसमें विभिन्न जोन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को प्रोन्नति भी मिलेगी। वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक की भूमिका में भी रखा जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने 17 अगस्त को पूर्व मंत्री अजय राय को प्रदेश की कमान सौंपी। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि अगले माह तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर देंगे, लेकिन चंद दिनों बाद ही उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। संगठन सचिव अनिल यादव सहित अन्य नेताओं के साथ उन्होंने जोनवार बैठक शुरू कर दी। इन बैठकों में पांच से सात जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया। संयुक्त बैठक के बाद जिलेवार समीक्षा की और निरंतर सक्रिय रहने वालों की सूची तैयार की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ढाई महीने बाद जिलों से फीडबैक लेने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को अमली जामा पहना लिया गया है।

ये भी पढ़ें - भाजपा विधायकों के लिए चुनौती बना दलित सम्मेलन, हर विधानसभा क्षेत्र से दो हजार दलित जुटाने हैं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां के करीबियों पर आयकर छापे में खुलासा, बनाने थे सरकारी भवन, चमकाते रहे जौहर विवि
विज्ञापन


कार्यकारिणी में पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाई गई है। युवाओं को भी तवज्जो मिलेगी। कार्यकारिणी में जोनवार संतुलन के साथ ही निरंतर सक्रिय रहने वालों को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी तक सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम करने वाले सक्रिय नेताओं को पदोन्नति भी मिलेगी। कार्यकारिणी में जहां ऊर्जावान चेहरों को तवज्जो दी जा रही है, वहीं वरिष्ठ नेताओं के लिए मार्गदर्शन मंडल भी तैयार किया जा रहा है।

जल्द सार्वजनिक होगी प्रदेश कार्यकारिणी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी लगभग तैयार कर ली गई है, जल्द ही ये सार्वजनिक होगी। हमने संगठन सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर हर जोन में बैठक की। इन बैठकों में ऊर्जावान चेहरों को तलाशा। ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। सक्रिय नेताओं को प्रोन्नति करके महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैायरी है। सामाजिक समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें