समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से निकली रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता असहज हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम इस शुभ मानते हैं। वह कहते हैं कि इससे गठबंधन पर फर्क नहीं पडगा। दोनों पार्टियों अपने-अपने संगठन मजबूत करेंगे तभी यूपी से भाजपा का सफाया होगा।
सपा सपा की रथ यात्रा रायबरेली से शुरू होने की सूचना जारी होते ही कांग्रेस के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इसके सियासी निहितार्थ निकल रहे हैं। हालांकि कोई खुलकरबोलने को तैयार नहीं । पार्टी के नेताओं का तर्क है कि चुनावी रथ यात्रा की शरुआत रायबरेली से करने के अलग अर्थ निकले जाएंगे। यह शुरुआत सीधे-सीधे गठबंधन पर असर डाल सकता है।
दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम इससे इनकार करते हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस भी हर जिले में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। हम हर जिलेमें सम्मेलन कर रहे हैं । दोनों पार्टी के संगठन मजबूत होंगे तभी भाजपा का सफाया होगा। वह कहते हैं कि कहीं ना कहीं से सपा को शुरुआत करनी थी। उन्होंने रायबरेली चुना यह अच्छी बात है। इससे गठबंधन को ज्यादा मजबूती मिलेगी।