फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कंगना के बयान पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-बेटियों से मांगे माफी; अजय राय ने कहा-हम आजम के साथ

Tue, 28 Jul 2026 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की जेन जी की युवा बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
कंगना पर हमलावर हुई कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की नेताओं ने मंगलवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि गलत बयानबाजी नहीं थमी तो भाजपा सांसदों एवं विधायकों के घर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़ी महिला नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय से जुलूस निकाला। वे भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला लेकर विधानसभा की ओर बढ़ी। इस दौरान पुलिस ने रोक लिया तो प्रदेश मुख्यालय के सामने ही पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अपनी टिप्पणी के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे। इस दौरान प्रियंका गुप्ता, डा0 लालती देवी, अनामिका यादव, सुशीला शर्मा, सिद्धिश्री, शीला मिश्रा, डा0 ऋचा कौशिक, शिप्रा अवस्थी, जैनब हैदर, तनवीर फातिमा, सुमन प्रजापतिआदि मौजूद रहीं।

आजम खां और उनके परिवार के साथ है कांग्रेस- अजय राय
 रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के परिजनों से मुलाकात कर लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आजम खां के प्रति निजी खुन्नस की वजह से जौहर विश्वविद्यालय ढहाने की साजिश रची गई। कांग्रेस आजम खां और उनके परिवार के साथ है। पार्टी जौहर विश्वविद्यालय बचाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद तंजीम फातिमा से मुलाकात के बाद मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय गेट धरनारत छात्रों, शिक्षकों से मिले। रामपुर के कमिश्नर द्वारा भवनों के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक लगाने पर छात्रों एवं शिक्षकों को मिठाई खिलाकर उनके संघर्ष की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोहराया कि आजम खां और उनके परिवार के साथ हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। पर्टी मो आजम खां व उनके परिवार के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें