मेदांता हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि अजय राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आयु: 56 वर्ष), को कल शाम लगभग 6:30 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे तथा उन्हें दौरे (Seizure) की शिकायत हुई थी। प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (Hyponatremia) पाया गया।
वर्तमान में उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।