कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को यूपी में दाखिल होगी। इसमें प्रदेश के हर जिले से लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर रणनीति तैयार की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए पार्टी नेताओं ने रणनीति बनाई। तय किया गया कि 16 फरवरी को चंदौली से शुरू होकर आगरा तक जाने वाली यात्रा का हर जिले में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 लोकसभा क्षेत्रों एवं 20 जिले में जाएगी। बैठक में यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, नीलांशु चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
उधर, पार्टी के सैनिक विभाग के प्रदेश समन्वयक सुभाष मिश्र ने ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिकों को यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान दीपक भट्ट, मेजर एमए अंसारी मौजूद रहे।