फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: जातीय जनगणना और आरक्षण बढ़ाने को लेकर मंडलों में सम्मेलन करेगी कांग्रेस, चार प्रस्ताव पास

Thu, 25 May 2023 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर मंडलवार सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चार प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव की पुण्यतिथि पर जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भर के 200 से अधिक ओबीसी नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश में पिछड़ी जाति के पदाधिकारी और संगठनकर्ता पिछले चार महीने पिछड़ी जातियों की छोटी-छोटी बैठकें कर रहे थे। मुजफ्फरनगर, मऊ, देवरिया, इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ में इस तरह की बैठकें पिछले महीने में हुई थीं। 

विज्ञापन


ओबीसी आरक्षण बढ़ाने को लेकर मंडल वार होंगे सम्मेलन
बैठक में तय हुआ कि प्रदेश भर में आगामी दिनों में मंडल सम्मेलन शुरू किया जाएगा। जिसमें जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के लिए जिलावार आंदोलनों की रूपरेखा तय की जाएगी। सम्मेलन में मंडलवार नेताओं की जिम्मदारियों भी तय की गई। जातीय जनगणना और आरक्षण बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का खाका भी नेताओं ने तय किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में आए नेताओं ने निम्न प्रस्ताव पारित किए
1. सामाजिक न्याय की अवधारण बिना जातीय जनगणना के पूरा नहीं हो सकती। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है।

2. आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को तत्काल हटाया जाए ताकि पिछड़ी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिले। 

3. ओबीसी का आरक्षण बढ़ाकर आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

4. पिछडे़ वर्ग का उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर समानुपातिक रुप से पिछड़ा, अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में विभाजन किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें