फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर यूपी कांग्रेस कमेटी में प्रस्ताव पास

Thu, 12 Oct 2017 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपने को यूपी भी तैयार हो गया है। छह साल बाद हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बैठक में राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। माना जा रहा है कि अब राहुल की ताजपोशी सिर्फ  औपचारिकता रह गई है। इससे पहले कई अन्य राज्य भी राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर चुके हैं।
विज्ञापन


राहुल की ताजपोशी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर समेत अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की दोपहर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पीसीसी की बैठक हुई इसमें सबसे पहले प्रदेश भर से पीसीसी के 1238 सदस्यों का चुनाव किया गया। हालांकि उनका नाम घोषित नहीं किया गया।

45 मिनट तक चली बैठक में दो प्रस्ताव रखे गए। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पहला प्रस्ताव रखा इसमें राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का अध्यक्ष स्वीकार करने का अनुरोध किया गया था। दूसरा प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण द्विवेदी ने रखा, इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति एवं प्रदेश से एआईसीसी के सदस्यों के चुनाव का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित हो गए। राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव कई राज्य पहले ही पारित कर चुके हैं। सभी राज्यों से प्रस्ताव पारित होने के बाद राहुल को अध्यक्ष बनाने की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें