फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्षों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, देखें- किसे कहां की मिली कमान

Sun, 30 Oct 2022 09:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर प्रांतीय अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में सभी प्रांतीय अध्यक्षों को अलग-अलग जिलों में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। विरेंद्र चौधरी व अजय राय पूर्वांचल में और नसीमुद्दीन सिद्दीकी व योगेश दीक्षित पश्चिमी के जिलों में कामकाज देखेंगे। नकुल दुबे को अवध और अनिल यादव ‘इटावा’ को बुंदेलखंड में संगठन को मजबूत करने का काम मिला है।

विज्ञापन


अब प्रांतीय अध्यक्ष अपने सजातीय समाज में प्रदेश के किसी भी हिस्से में सम्मेलन और बैठकों का आयोजन कर सकेंगे। प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष और विधायक विरेंद्र चौधरी को सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर, फैजाबाद और अंबेडकरनगर का कार्यभार सौंपा गया है। 

प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी व सुल्तानपुर में संगठन का कामकाज देखेंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


योगेश दीक्षित को मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और फर्रुखाबाद में संगठन का कार्यभार दिया गया है। वहीं, प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे को लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली और प्रांतीय अध्यक्ष  अनिल यादव ‘इटावा’ को कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर व इटावा की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें