फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- बसाने की जगह घर उजाड़ने का काम कर रही प्रदेश सरकार

Thu, 03 Oct 2024 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार को लखनऊ की तरह पहले जनता को घर देना चाहिए फिर अतिक्रमण को हटाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार दोपहर में फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज बाजार में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की इसके बाद भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार को पहले बसाने का काम करना चाहिए। इसके बाद मकान उजाड़ना चाहिए, लेकिन यह सरकार बसाने के बजाय उजाड़ने का काम कर रही है।

विज्ञापन


कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय जगना के वजीरगंज बाजार में गाटा संख्या 211, 212 और 92 पर खलिहान की जमीन है। इस जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने पक्का निर्माण करवा लिया था। गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में वाद दायर कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। लखनऊ हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था। जिस पर 25 सितंबर को जिला प्रशासन की तरफ से 23 परिवारों के मकानों को बुलडोजर से गिराने आदेश हुआ था।

ये भी पढ़ें - 50 लाख की बीमा रकम के लिए कत्ल: जो-जो तय किया वो हासिल होते ही पूजा की कहानी का किया 'द एंड'; तय थी स्क्रिप्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 50 लाख की बीमा रकम के लिए कत्ल: सिर की चोट से हुई थी मौत, दरोगा ने दरकिनार किए थे सुबूत; एक और खेल का राजफाश
विज्ञापन


मौके पर लगभग 43 मकानों व दुकानों पर बुलडोजर चला था। इसका मुआयना करने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घर बसाने के बजाए घर गिरा रही है जबकि जिला पिछड़ा है। यहां कारखाना लगवाना चाहिए। कहा कि इसी सरकार ने लखनऊ के बसंत कुंज में पहले मकान बनवाकर दिया, इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की। इसी तरह यहां भी करना चाहिए।

उपचुनाव पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने पांच सीटों की मांग की है। भाजपा सरकार को हराकर बुलडोजर की सरकार को नदी की ओर मोड़ दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कर सरकार गरीबों को नीचे गिरा रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा और गोपीनाथ मिश्रा समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें