फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

Tue, 01 Sep 2026 12:53 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी। अब समिति की सिफारिश के आधार पर ट्रस्ट नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
राम मंदिर के पहले सीईओ के चयन के लिए बनी कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। 

विज्ञापन


राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कमेटी में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं। 

मंदिर के संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम

बताया जा रहा है कि चयन समिति ने अंतिम प्रक्रिया के बाद सीईओ पद के लिए नामों का पैनल तैयार किया है। अब ट्रस्ट की ओर से पैनल में शामिल नामों पर विचार कर एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।  दो सितंबर को ट्रस्ट की अहम बैठक प्रस्तावित है।

इसी बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम की घोषणा होने की संभावना है। सीईओ की नियुक्ति के बाद मंदिर की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अब निगाहें दो सितंबर की ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें