गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला/जी पाल
पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2013 के बाद सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा।