फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केजीएमयू की कैंटीन में 'कॉकरोच पार्टी', फ्रीजर के अंदर घूम रहे कॉकरोच; लोगों ने VIDEO बनाकर किया वायरल

Fri, 26 Jun 2026 05:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल की कैंटीन में फ्रीजर के अंदर कॉकरोच मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर संचालक से जवाब मांगा है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
केजीएमयू की कैंटीन में 'कॉकरोच पार्टी' - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू के शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में कॉकरोच पॉटी चल रही है। कैंटीन में लगे फ्रीजर के अंदर कॉकरोच घूम रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।  फ्रीजर में रखी खाने-पीने के सामानों पर कॉकरोच टहल रहे हैं। शुक्रवार को फ्रीजर में मौजूद कॉकरोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैंटीन की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शताब्दी फेज-1 और फेज-2 को जोड़ने वाले रैंप के पास कैंटीन है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी खाने की सामग्री खरीदते हैं। 

विज्ञापन


फ्रीजर के अंदर कॉकरोच घूमते नजर आए

कई बार मरीजों के लिए भी यहीं से खाद्य सामग्री ले जाई जाती है। ऐसे में फ्रीजर में रखे सामान पर कॉकरोच की मौजूदगी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कैंटीन के कांच वाले फ्रीजर में केक, पेटीज, पेस्ट्री, सैंडविच समेत कई खाने का सामान रखा हुआ है। शुक्रवार को फ्रीजर के भीतर कॉकरोच घूमते नजर आए। तीमारदारों ने जब इस पर आपत्ति जताते हुए कैंटीन संचालक से शिकायत की। 

आरोप है कि उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संचालकों ने यह कहकर बात टाल दी कि कॉकरोच से कुछ नहीं होता है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कैंटीन के फ्रीजर में रखे सामान में कॉकरोच घूमने का वीडियो मिला है। संबंधित कैंटीन संचालक से जवाब तलब किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा

संक्रमण फैलने का खतरा मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन बेहद जरूरी माना जाता है। कॉकरोच गंदगी और संक्रमण फैलाने वाले जीवों में शामिल हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी संक्रमण समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चलने वाली कैंटीनों में खाद्य सामग्री की नियमित जांच होनी चाहिए। ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित भोजन मिल सके। मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। ऐसे में कैंटीन का संक्रमित खाद्य सामग्री से समस्या गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें