लखनऊ, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव में सीएनजी 75 पैसे और पीएनजी 50 पैसे सस्ती हो गई है। लखनऊ में सीएनजी 96 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 57 रुपये प्रति किलो हो गई। ग्रीन गैस लिमिटेड ने सुरक्षित और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ग्रीन ग्रैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, अयोध्या, सुल्तानपुर और उन्नाव के ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है। इन शहरों में शनिवार से सीएनजी 75 पैसे और पीएनजी 50 पैसे सस्ती हो जाएगी। इससे लखनऊ और आगरा में सीएनजी की नई कीमत 96 रुपये प्रति किलो, जबकि उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में 94.25 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि सुरक्षित, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्रीन गैस लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कटौती की है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) में 75 पैसे प्रति किलो और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कमी की गई है। लखनऊ और आगरा में घरेलू पीएनजी की कीमत 57 रुपये हो जाएगी।