मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए रायबरेली के अलावा कई अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि हरदोई, लखनऊ, अंबेडकरनगर समेत अन्य जिलों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी गई है।
शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह के अनुसार कैनाल रोड, जेल रोड और नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग तक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री का काफिला इन्हीं मार्गों से गुजरेगा। शहर के बाहर से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।