सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ओबीसी के लिए संविधान द्वारा निश्चित 27 प्रतिशत आरक्षण में से एक-तिहाई आरक्षण को नकारकर अपना असली संविधान-आरक्षण विरोधी चेहरा दिखा रही है। अब नए नवेले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामने आएं और ओबीसी आरक्षण की हकमारी से बचाएं। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग लेखपाल भर्ती में आरक्षण के पदों की सही गणना नहीं की गई है।