अनुसंधान आधारित नवाचार के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग, क्वांटम प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थटेक तथा अन्य उभरती तकनीक में यूपी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इसके लिए डीपटेक स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए तथा अनुसंधान आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करें।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाएं और उन्हें भविष्य की उन्नत तकनीक के अनुरूप विकसित करें। विवि, तकनीकी संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय कर नवाचार को प्रयोगशालाओं से बाजार तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाए।
लखनऊ और नोएडा में प्रस्तावित यू हब को डीपटेक नवाचार के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। इस मिशन को पेशेवर, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के साथ संचालित किया जाए, ताकि प्रदेश में एक मजबूत और समावेशी स्टार्टअप इंकोसिस्टम विकसित हो सके। प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ने सीएम को बताया कि पिछले वर्षों में यूपी ने स्टार्टअप ईकोसिस्टम के विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।