फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी की अपील- इस दीपावली अपनों को दें ओडीओपी उत्पादों का उपहार, निर्यात में 50% हिस्सेदारी

Thu, 05 Nov 2026 05:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर अपनों को एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत बने स्थानीय उत्पाद उपहार में देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उत्तर प्रदेश के 81 जीआई टैग उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश के कारीगरों व शिल्पकारों के हुनर को सम्मान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर प्रियजनों को उपहार देते समय एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे न केवल प्रदेश की समृद्ध विरासत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हुनरमंद हाथों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देने के साथ प्रदेश के उन कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखना चाहिए, जिनकी मेहनत से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प को विशिष्ट पहचान मिली है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना ने प्रदेश की पारंपरिक कलाओं और उत्पादों को नई पहचान दी है। आज प्रदेश के कुल निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, 81 जीआई टैग के जरिए उत्तर प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

सीएम योगी ने कहा कि दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाना प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों के परिश्रम का सम्मान भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प भी साकार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें