फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां के निधन के बाद उत्तराखंड रवाना हुए सीएम योगी, कल लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर अभी फैसला नहीं

Fri, 20 Nov 2026 03:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थी। अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश में होगा। 
विज्ञापन
सीएम योगी की मां का निधन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी की मां के निधन के बाद वह शुक्रवार के सभी आयोजनों को निरस्त करके उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह शनिवार को ऋषिकेश में होने वाले अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। मालूम हो कि शनिवार को लखनऊ में पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। यह आयोजन होगा या नहीं इस बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

Trending Videos

दोनों मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की मां के निधन पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी होता है। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। दोनों नेताओं ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद खबर मिली है। हमने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अब हम वहां जाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मायावती ने व्यक्त किया शोक

सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर मायावती ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा निधन की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें