फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, बोले- मोदी सरकार में किसान सरकार के एजेंडे में आए

Thu, 29 May 2025 12:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे।
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। इससे समृद्धि आएगी। 11 साल में पूरे देश में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल रहे हैं। लैब टू लैंड अभियान शुरू हो रहा है। यह देश की तस्वीर बदलेगा। कृषि वैज्ञानिक सम्बंधित क्षेत्र में क्लाइमेटिक जोन का भी आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की आठ साल की सरकार ने खेती के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। यूपी 10 फीसदी कृषि भूमि में देश के लिए 22 फीसदी उत्पादन करता है लेकिन पिछली सरकारों ने किसानों को अपने एजेंडे से बाहर कर दिया। बीज, खाद और पानी के लिए किसान परेशान रहे। अब बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री के एजेंडे में किसान हैं इसलिए मृदा हेल्थ कार्ड बन रहा है। किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। गेहूं का दाम 2015 तक एक हजार मिलता था अब 2400 से 2800 तक मिल रहा है। ये किसान के जीवन में बदलाव का उदाहरण है। किसानों को 2.50 हजार करोड़ का पानी मुफ्त में दिया जा रहा है।

इसके पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर यह अभियान शुरू हो रहा है। वह निरंतर किसानों की उन्नति के लिए तत्पर रहे। अभियान के दौरान माइक्रो सिंचाई की तकनीक दी जाएगी। सभी विभाग मिलकर 15 दिन तक कार्य करेंगे। हर दिन किसानों से संवाद होगा। लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। किसानों को आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। नवाचार करने वालों किसानों की कहानी अन्य किसानों को बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें