फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी की दो टूक, प्रदेश में नहीं है खाद का किसी प्रकार का संकट; कालाबाजारी करने वालों होगी कार्रवाई

Tue, 28 Jul 2026 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Fertilizer crisis in UP: प्रदेश में खाद संकट के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में खाद का संकट नहीं है। 
 
विज्ञापन
यूपी में लगातार खाद न मिलने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खरीफ सीजन में किसानों को खाद मिलने में दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करें। सीएम ने अधिकारियों को सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुआई में खाद की किल्लन न हो।
विज्ञापन


सीएम ने मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कहीं पर भी कालाबाजारी की शिकायत मिले तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में धान के लिए खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने किसानों से भी अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं दुकानदारों से भी अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण न करने की हिदायत दी है। वहीं, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में अभी भी 29905 लाख टन मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। जबकि 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक बिक्री की जा चुकी है।
विज्ञापन


खाद अब तक वितरण उपलब्धता
  • यूरिया 20.47 14.77
  • डीएपी 3.96 4.81
  • एनपीके 1.43 4.90
  • सुपर फॉस्फेट 2.15 3.46
  • पोटाश 0.24 1.11
विज्ञापन

(27 जुलाई तक लाख मीट्रिक टन)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें