प्रदेश में वर्तमान में आपदा मित्रों की नियुक्ति हो रही है और होमगार्ड विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर चार हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है। दुर्घटना में जवान की मृत्यु पर परिजनों को 35 से 40 लाख रुपये तक की बीमा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग वेबसाइट और होमगार्ड मित्र एप के माध्यम से उपस्थिति, भत्तों और भुगतान को पूरी तरह पारदर्शी व डिजिटल बना रहा है। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, महानिदेशक एमके बशाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान मौजूद रहे।