फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने फिर उठाया कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा, कहा- कन्हैया की कृपा होगी तो बनेगा ही भव्य मंदिर

Sat, 07 Mar 2026 09:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Krishna Janmabhoomi dispute: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्हैया की कृपा होगी तो जरूर ऐसा होगा। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का उद्घोष किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि ब्रज की रज-रज, कण-कण में कृष्ण कन्हैया की यादें रची-बसी हैं। राधारानी की स्मृतियां रची-बसी हैं। यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा होगी तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। इसके पहले उन्होंने ब्रज के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये से गति देने के प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

विज्ञापन


मथुरा से वृंदावन के बीच फोरलेन सड़क निर्माण पर गहन मंथन हुआ। इसी मार्ग पर भविष्य में मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम 4:50 बजे वृंदावन में ब्रज के विकास पर गहन मंथन करने के उपरांत मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण, गंगा-यमुना, भारत माता, गोमाता के जयकारों व हर-हर महादेव से की। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर इस बार होली के पावन अवसर पर धरा को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज-रज में, कण-कण में कृष्ण कन्हैया की यादें रची-बसी हैं। राधारानी की स्मृतियां रची-बसी हैं। 

होली के इस अवसर पर मैं देख रहा था कि लाखों-लाख श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना में उत्साह के साथ जुड़े थे। होली के त्योहार पर यह उत्साह अभिभूत करने वाला था। होली के त्योहार की सभी ब्रजवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार, परंपराएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उत्साह, उमंग और सकारात्मकता फैलाते हैं। यह दर्शाते हैं कि जीवन में नकारात्मकता, अराजकता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर स्थापित हुआ है, यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा रही तो मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर तैयार होगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व दोपहर को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के 11.80 किलोमीटर लंबे ट्रैक को फोरलेन मार्ग में बदलने का प्रस्ताव पर मंथन किया। कहा कि रेलवे से समन्वय करके भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें ताकि इस फोरलेन का काम जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी मार्ग पर एलीवेटेड मेट्रो का निर्माण भी होगा। सीएम ने चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास, छाता क्षेत्र के अजीजपुर गांव में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम, 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट, यमुना रिवर फ्रंट पर मथुरा से वृंदावन के बीच जलमार्ग विकसित कर क्रूज और नौका संचालन की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें