फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने लगाई अफसरों की क्लास, बोले- टाइम पर पूरा हो गोमती रिवर फ्रंट

Mon, 27 Mar 2017 08:06 PM IST
amar uajala.com, presented by- ईश्वर आशीष
विज्ञापन
गोमति रिवर फ्रंट, सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को गोमती रिवरफ्रंट का दौरा किया और अधिकारियों की क्लास लगाई। योगी आदित्यनाथ योजना पर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने योजना पर अब तक आई लागत और लग रहे समय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मौजूद थीं।
विज्ञापन


सीएम ने इस योजना से जुड़े अफसरों को तलब किया और प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि गोमती रिवर फ्रंट अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसके लिए अखिलेश यादव ने 1500 करोड़ का भारी-भरकम बजट अलॉट किया था। जानकारी के मुताबिक अभी तक परियोजना पर 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। 

कुछ समय पहले इस योजना में भ्रष्टाचार की बातें सामने आई थीं। जिसके बाद नवनियुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को रिवर फ्रंट का दौरान किया और परियोजना की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएम के दौरे के बाद प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सैनी ने बताया कि सीएम ने योजना में देरी पर अधिकारियों को तलब किया और योजना को समय पर पूरा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सीएम ने नदी में गिर रहे गंदे पानी पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंंदा पानी नदी में न गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें