फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा, मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट गंगा

Tue, 09 Jun 2026 02:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। इंटरनेट की स्पीड जितनी तेज होगी विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा। प्रोजेक्ट गंगा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से अगले तीन वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार डिजिटल सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रदेश के अंदर आठ हजार डिजिटल इंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ाएगी जिसमें 50 फीसदी महिलाएं होंगी। मुझे लगता है कि प्रोजेक्ट गंगा उसका माध्यम बनेगा। 

उन्होंने कहा कि ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। इंटरनेट की स्पीड जितनी तेज होगी विकास की गति भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट का नाम गंगा है। मतलब गवर्नमेंट एसिस्टेंट नेटवर्क फॉर ग्रोथ एंड एडवांसमेंट। मां गंगा ने उत्तर भारत को दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि प्रदान की है जिससे कि दुनिया भर का पेट भरने के लिए खाद्यान्न उत्पन्न होता है। मां गंगा भारत की एकात्मता और आत्मनिर्भरता का आधार हैं। इसी तरह यह प्रोजेक्ट भी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा।

दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट गंगा से प्रदेश के 20 लाख घरों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचेगी और इससे परियोजना से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें