योगी सरकार भी बहुत जल्द तमिलमाडु में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर जल्द ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें गरीब लोगों को सस्ता खाना मिलेगा। यहां गरीबों को 3 रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में खाना मिलेगा।
सूत्रों की मानें तो अन्नपूर्णा भोजनालय का मसौदा तैयार हो गया है और 12 अप्रैल को खुद सीएम योगी इसका प्रेजेंटेशन देखने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) में शुरू किया जाएगा।
इसके तहत गाजियबाद, कानपुर और गोरखपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अन्नपूर्णा भोजनालय खोले जाएंगे।
सरकार की योजना इन्हें ऐसी जगहों पर खोलने की हैं, जहां गरीबों की तादाद ज्यादा है।