यूपी कॉडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार देर रात लखनऊ पहुंच चुके हैं।
एयरपोर्ट से वह सीधे सचिवालय एनेक्सी पहुंचे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि, गन्ना समेत आधा दर्जन से ज्यादा विभागों का प्रेजेंटेशन देख रहे थे।
शनिवार को अवस्थी के औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का पदभार संभालने की संभावना है। बता दें कि अवनीश जानी-मानी फोक सिंगर मालिनी अवस्थी के पति हैं।