अधिकारी फील्ड में एक्टिव रहें
शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे। वहीं आज भी काफी तेज ठंडी हवाएं चल रहीं थीं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बोर्डों आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पांच जनवरी तक छुट्टी के लिए निर्देश जारी किए हैं।
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोए। सभी रैन बसेरों में भी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।