फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने फरियादियों के लिए सुधारी व्यवस्था, पुलिस भी करेगी विनम्र व्यवहार

Sat, 29 Apr 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
प्रदेश भर से अपनी-अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने वाले लोगों को अब प्यास और चिलचिलाती धूप नहीं सताएगी। इसके लिए जहां नल व वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है, वहीं धूप से बचाव के लिए फरियादियों को हॉल में बिठाया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल सीएम आवास पर रोज ही फरियादियों की लंबी कतार लगती है। इनमें महिलाएं व बच्चे भी रहते हैं। उनके लिए न तो बैठने की व्यवस्था थी, न पीने के पानी की। उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की आस में घंटों तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता था। 

ऊपर से पुलिस वालों की टोका-टोकी और डांट-फटकार। फरियादियों को हो रही परेशानियों पर ‘अमर उजाला’ ने 28 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों के लिए पेयजल व छाया की तत्काल मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को विनम्र व्यवहार की हिदायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री आवास पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीएम ने फरियादियों को बड़े हॉल में बिठाने को कहा है। वहीं, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए नल व वाटर कूलर भी लगाने को कहा गया है। 

इसके अलावा करीब आधे दर्जन कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो फरियादियों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। जिस हॉल में फरियादियों की सीएम से मुलाकात होती है, उसमें प्रवेश करने वाले गेट के बाहर सड़क की ओर भी शेड लगाने को कहा गया है। 

सीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश होगी कि आने वाले सभी फरियादियों की सीएम से मुलाकात हो जाए। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आवास पर तैनात बड़े अधिकारियों से कहा कि मातहतों को सचेत कर दें कि किसी भी फरियादी के साथ दुर्व्यवहार न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें