फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की पुलिस की खुलकर तारीफ

Tue, 30 Jun 2015 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पुलिस की तारीफ में खूब कसीदे गढ़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी गलतियों को खूब बढ़ाकर दिखाया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग को 1056 नई चार पहिया गाड़ियां देने के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की पुलिस कठिन स्थितियों में अपना काम मेहनत से कर रही है।

अभी पुलिस को लेकर इमेज ठीक नहीं है हम धीरे-धीरे इस इमेज को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजनीति का काम एक जैसा है। यहां अच्छे काम का श्रेय नहीं मिलता लेकिन विरोधी बुरे काम जल्दी उठाते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की पुलिस अपनी वर्दी का डर आपराधियों को दिखाए तभी अपराधी वर्दी से घबराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस द्वारा ऐसा माहौल बनाए जाने की जरूरत है जिसमें आम लोग पुलिस को अपना दोस्त मानें।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई 1090 की व्यवस्था लोगों की जिंदगी को आसान करने वाली व्यवस्था है। हमें ऐसे ही काम करने होंगे ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बन सकें।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने गांव और शहरों के थाने देखें हैं। पुलिस के लोग बहुत ही कठिन जिंदगी से अपना जीवन जीते हैं। उनके इस योगदार को कम करके नहीं आंका जा सकता है।

अखिलेश यादव ने यहां मीडिया की कार्यशैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में कई बार बुरी घटनाएं होती हैं लेकिन उन घटनाओं को सीधे मुख्यमंत्री से नहीं जोड़ा जाता।

लेकिन यूपी में ऐसा नहीं होता। यहां पर किसी एक गलती पर सीधे मेरी ही तस्वीर दिखाई जाती है। उन्होंने इशारों ही इशारों में मीडिया पर असहयोग करने का आरोप लगाया।

इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने 1056 चार पहिया गाड़ियों को पुलिस को समर्पित किया। इन 1056 चार पहिया गाड़ियों में 831 महेंद्रा की गाड़िया हैं और 225 बुलेरो हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें