फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में 14 से 21 तक चलेगा स्वच्छता अभियान, सभी संस्थान किए जाएंगे प्रकाशमय

Sat, 13 Jan 2024 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का असर यूपी के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में दिखेगा। आयोजन के पहले स्कूलों में विशेष सफाई चलाए जाएंगे। स्कूलों में रोशनी भी होगी। 
विज्ञापन
सफाई अभियान। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को भी सजाया जाएगा। विद्यालयों में 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलेगा जबकि 22 जनवरी को यहां भी अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से जारी निर्देश के बाद बेसिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने भी इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इससे पहले 14 से 21 जनवरी तक अभियान चलाकर कक्षाओं, कार्यालयों, परिसर की सफाई की जाए।

इस दौरान कहीं भी गंदगी व प्लास्टिक न हो। पूरा परिसर साफ दिखे। 22 से 26 जनवरी के बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह, यूपी दिवस व गणतंत्र दिवस पड़ रहा है। इस दौरान सभी शिक्षण संस्थानों को प्रकाशमान किया जाए। मुख्य सचिव के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें